ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

मधुबनी के साहरघाट में बदमाशों ने दवा व्यवसायी की बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये और बही खाता उड़ा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले में अपराधियों ने एक दवा व्यवसायी को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बेनीपट्टी स्थित राधे ट्रेडर्स के संचालक राधे साह रोज की तरह विभिन्न दुकानों से कलेक्शन कर साहरघाट पहुंचे थे।


इस दौरान उन्होंने नवीन मेडिकल हॉल में दवा की आपूर्ति की और कुछ देर के लिए दुकान पर रुके। जब वे वापस अपनी बाइक के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि डिक्की खुली हुई है। जांच करने पर पता चला कि डिक्की में रखे 65 हजार रुपये नकद और उधारी की बही गायब है।


इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। साहरघाट थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।  फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।