ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

शिवहर में एकतरफा प्यार के चलते युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर लड़की के भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार न्यूज
शिवहर पुलिस का बड़ा खुलासा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर में युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया है. एकतरफा प्यार में पागल लड़के की बेरहमी से हत्या लड़की के भाई और उसके दोस्त ने कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी शिवहर एसपी शुभांक मिश्रा ने दी। 


शिवहर के एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राम नवमी के दिन राम वन रोहुआ गांव के सरेह में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल मिला है उसके जांच किया गया और वही कुछ दूरी पर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दिया दिया गया था. जहां पुलिस ने हत्या की घटना को 24 घण्टा के अंदर सफल उद्भेदन किया है. 


उद्भेदन करते हुए बताया कि एक तरफा प्यार में लड़का को लड़की के भाई और दोस्त ने मिलकर हत्या कर दिया था. लड़की को एक लड़का कॉल करता था और अश्लील व गन्दा गन्दा बात करता था. जहां लड़की के भाई ने रिकॉर्डिंग सुन लिया और अपने बहनोई को बताया जहाँ बहनोई ने लड़की को समझाया ओर लड़का डाटा भी था. उसके बाबजूद लड़का नही माना और लड़की को कॉल करता रहता था. 


एक दिन लड़की का भाई मोतिहारी निवासी शंकर कुमार ओर उसका दोस्त शिवहर रामवन निवासी नंदन कुमार से सम्पर्क कर लड़का को मारने का प्लान बनाया फिर लड़का नंदन लाल कुमार को बुलाया लड़का आ भी गया जहां लड़की के भाई और दोस्त ने गला दवाकर हत्या कर दिया फिर चाकू से गला गला रेत दिया था. 


पुलिस ने घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है. उसके पास घटना में प्रयुक्त चाकू ओर तीन मोबाइल भी बरामद किया है. दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मौके पर एसडीपीओ सुशील कुमार, श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई नरेंद्र कुमार, श्यामलाल व अन्य मौजूद था।

समीर कुमार झा की रिपोर्ट