ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड

Bihar Board 10th Result 2026: गोपालगंज के कृष्णा गुप्ता ने बिहार बोर्ड 10वीं 2026 में 482 अंक लेकर 9वां रैंक हासिल किया है. वह जिले के टॉपर बने हैं. उनके पिता सुरक्षा गार्ड है जबकि मां टीचर हैं.

Bihar Board 10th Result 2026
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस साल भी प्रदेश के कई प्रतिभाशाली छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। इसी क्रम में गोपालगंज जिले से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां विजयीपुर प्रखंड के मुसेहरी बाजार निवासी कृष्णा गुप्ता ने पूरे बिहार में 9वां स्थान हासिल कर जिले और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 


कृष्णा गुप्ता, जो कि सुधीर गुप्ता के पुत्र हैं, ने कुल 482 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। वह मांझा प्रखंड के धर्मपरसा स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के छात्र हैं और जिले के टॉपर भी बने हैं। अगर बात करें उनके परिवार की, तो कृष्णा एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी मां एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता एक निजी संस्थान में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। 


सीमित संसाधनों के बावजूद कृष्णा ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए कृष्णा ने बताया कि उनकी मां ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और केवल पढ़ाई के लिए ही यूट्यूब का उपयोग किया। 


भविष्य की योजनाओं के बारे में कृष्णा का कहना है कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर एक सफल इंजीनियर बनना चाहते हैं। कृष्णा की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। गांव और आसपास के इलाकों में लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताया है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता