ब्रेकिंग
CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार

CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी

CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट जारी हो गई है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से होंगे। 10वीं में 83 और 12वीं में 121 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

CBSE Board Exam 2027
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी।




CBSE ने शुक्रवार को जारी नोटिस में बताया कि इस बार 10वीं के विद्यार्थी 83 विषयों और 12वीं के विद्यार्थी 121 विषयों की परीक्षा देंगे। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।




CBSE ने इस बार परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय विद्यार्थियों के विषयों के कॉम्बिनेशन का विशेष ध्यान रखा है। बोर्ड के मुताबिक, 40 हजार से अधिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर डेटशीट तैयार की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी विद्यार्थी के चुने हुए दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े। बोर्ड ने बताया कि परीक्षा का शेड्यूल तैयार करते समय विद्यार्थियों की सुविधा और स्कूलों की व्यवस्थाओं को भी ध्यान में रखा गया है।





डेटशीट तैयार करते समय इन बातों का रखा गया ध्यान

CBSE ने परीक्षा कार्यक्रम बनाते समय कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार किया है। जिन विषयों को विद्यार्थी अक्सर एक साथ चुनते हैं, उनके पेपर के बीच पर्याप्त अंतर रखा गया है। 12वीं के विद्यार्थियों की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं (Entrance Exams) की संभावित तारीखों को ध्यान में रखा गया है।




परीक्षा केंद्रों पर एक दिन में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या का भी ध्यान रखा गया है। ऐसा कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिससे स्कूलों में शिक्षकों की लंबे समय तक अनुपस्थिति न रहे। 40 हजार से अधिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का विश्लेषण किया गया है, ताकि किसी विद्यार्थी के दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन न हो।





सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे सभी पेपर

CBSE के नोटिस के मुताबिक, 10वीं और 12वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। बोर्ड ने स्कूलों की ओर से उपलब्ध कराए गए विद्यार्थियों के विषयों से संबंधित डेटा के आधार पर डेटशीट तैयार की है।




बोर्ड का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम इस तरह बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। डेटशीट पहले जारी करने का उद्देश्य भी विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर योजना बनाने में मदद करना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता