ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

BSEB Free Coaching: JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 19 नवंबर तक भरें फॉर्म; जानें पूरा तरीका

Bihar Board Free Coaching: बिहार बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त JEE-NEET कोचिंग योजना के तहत आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना में चयनित छात्रों को दो साल तक मुफ्त पढ़ाई के साथ छात्रवृत्ति भी मिलेगी। खास बात यह है कि पटना...

BSEB Free Coaching: JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 19 नवंबर तक भरें फॉर्म; जानें पूरा तरीका
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Board Free Coaching: बिहार में 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना देख रहे छात्र अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की मुफ्त JEE और NEET कोचिंग योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ने सत्र 2027-2029 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य छात्र 6 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक कोचिंग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.


इस योजना के तहत छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी. खास बात यह है कि पटना में आवासीय कोचिंग की सुविधा भी मिलेगी, जहां छात्रों के रहने और खाने की व्यवस्था बोर्ड की ओर से की जाएगी. इसके अलावा छात्रों को हर महीने छात्रवृत्ति भी दी जाएगी.


19 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार बोर्ड की इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक छात्रों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. कोचिंग में नामांकन के लिए छात्रों को लिखित प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा. यह परीक्षा संभावित रूप से 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.


पटना में रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था

बोर्ड की ओर से छात्रों को आवासीय और गैर-आवासीय, दोनों तरह की कोचिंग का विकल्प दिया गया है. पटना स्थित आवासीय कोचिंग में छात्रों के रहने, खाने और पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी. यहां एसी क्लासरूम और डिजिटल स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी. इस विकल्प के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. आवासीय कोचिंग के छात्रों को हर महीने 400 रुपये की छात्रवृत्ति भी मिलेगी.


वहीं गैर-आवासीय कोचिंग की सुविधा पटना के अलावा राज्य के 9 प्रमंडलीय जिलों में उपलब्ध होगी. इनमें मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर शामिल हैं. इस विकल्प के लिए छात्रों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. गैर-आवासीय कोचिंग में चयनित छात्रों को दो साल तक हर महीने 1,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी.


किन छात्रों को मिलेगा मौका?

इस मुफ्त कोचिंग योजना के लिए बिहार बोर्ड, CBSE, ICSE या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से वर्ष 2027 की 10वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही छात्रों को आगे 11वीं कक्षा में बिहार बोर्ड से संबद्ध प्लस टू स्कूल में नामांकन लेने का इच्छुक होना चाहिए.


पटना के आवासीय कोचिंग कार्यक्रम में 50 लड़कों और 50 लड़कियों के अलग-अलग बैच बनाए जाएंगे. छात्रों के लिए चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.


ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को बिहार बोर्ड के आधिकारिक कोचिंग पोर्टल पर जाना होगा.


आवेदन के लिए सबसे पहले coaching.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in वेबसाइट खोलें. इसके बाद होमपेज पर BSEB Free JEE/NEET Coaching 2027-29 के लिंक पर क्लिक करें. यहां अपना नाम, 10वीं का रोल कोड, रोल नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.


रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें. इसके बाद अपनी पसंद के अनुसार पटना आवासीय या गैर-आवासीय कोचिंग का विकल्प चुनें. मांगे गए दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें. पटना आवासीय कोचिंग के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि गैर-आवासीय कोचिंग के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है.


सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें और भविष्य के लिए आवेदन की रसीद सुरक्षित रख लें.