ब्रेकिंग
सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

पटना के दानापुर में एएसजी आई हॉस्पिटल के ‘सुरक्षित आंखें, सुरक्षित दिवाली’ अभियान का उद्घाटन मंत्री राम कृपाल यादव ने किया। पटाखों से आंखों में चोट लगने वाले 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को CSR के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा।

Patna News, Bihar News, ASG Eye Hospital, सुरक्षित आंखें सुरक्षित दिवाली, राम कृपाल यादव, ASG Hospital Patna, Free Eye Treatment, दिवाली अभियान, पटाखों से आंखों में चोट, बच्चों का मुफ्त इलाज, Saguna M
© self
Viveka Nand
3 मिनट

PATNA: प्रख्यात आई हॉस्पिटल एएसजी हॉस्पिटल की तरफ से ‘सुरक्षित आंखें, सुरक्षित दिवाली’ अभियान की शुरूआत की है. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने किया. सगुना मोड़ स्थित एएसजी नेत्र चिकित्सालय में कार्यक्रम की शुरूआत की गई. इस अभियान के तहत पटाखों से आंखों में चोट लगने वाले 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को CSR पहल के तहत मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।


एसजीसी हॉस्पिटल ने त्योहारों के मौसम में बच्चों की आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष पहल शुरू की है। ‘सुरक्षित आंखें, सुरक्षित दिवाली’ अभियान 5 नवंबर 2026 से 14 नवंबर 2026 तक देश के 95 से अधिक शहरों में 200 से अधिक अस्पताल केंद्रों पर संचालित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाली आंखों की चोटों से पीड़ित बच्चों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत जरूरत के अनुसार प्राथमिक उपचार, आपातकालीन नेत्र देखभाल, दवाइयां और सर्जरी की सुविधा भी शामिल है।



अभियान का संदेश है कि त्योहारों की खुशियां जिम्मेदारी के साथ मनाएं और बच्चों की आंखों की रोशनी सुरक्षित रखें। अभियान से संबंधित जानकारी और नजदीकी सहभागी केंद्र का पता लगाने के लिए परिवार 1800 1211 804 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। हर साल दिवाली के दौरान पटाखों के कारण आंखों में चोट लगने के मामले बढ़ जाते हैं। इन घटनाओं में बच्चों की संख्या भी काफी अधिक होती है। कई मामलों में समय पर विशेषज्ञ उपचार नहीं मिलने से आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।


एएसजी आई हॉस्पिटल के बिहार जोन के CEO डॉ. संजय सिन्हा ने कहा कि बच्चों में पटाखों से होने वाली आंखों की अधिकांश चोटों को सावधानी बरतकर रोका जा सकता है। हालांकि, यदि कोई दुर्घटना होती है तो बच्चे को कितनी जल्दी विशेषज्ञ चिकित्सक के पास पहुंचाया जाता है, यह बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस व्यस्त समय में देशभर के अस्पताल केंद्रों पर आंखों की चोट से जुड़े मामलों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की आंखों में चोट लगने पर घरेलू उपचार करने से बचें और तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करें।


कार्यक्रम में संस्था के बिहार जोन के Regional COO डॉ. संजय सिन्हा, अस्पताल के CMO डॉ. जिशान जमील, डॉ. प्रियूष खेतान, डॉ. आदित्य प्रकाश, डॉ. महबूब आलम, डॉ. सैयद, डॉ. अरविंद, डॉ. पंकज झा, राजीव रंजन एवं दीप नारायण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता