ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

अयोध्या से जनकपुरधाम तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन, भारत-नेपाल के धार्मिक और व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी रफ्तार

Ayodhya to Janakpur Train: अयोध्या से जनकपुरधाम होते हुए जयनगर तक जल्द ट्रेन सेवा शुरू होने की तैयारी तेज हो गई है। भारत और नेपाल के अधिकारियों ने जयनगर-कुर्था रेलखंड का निरीक्षण कर ट्रायल भी किया है।

Ayodhya to Janakpur Train
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ayodhya to Janakpur Train: भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती मिलने जा रही है। अयोध्या से जनकपुरधाम होते हुए जयनगर तक प्रस्तावित रेल परिचालन की तैयारी तेज हो गई है। 





रेलवे के अधिकारियों और दोनों देशों के प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारियों ने जयनगर-कुर्था रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान एमटी बोगियों के साथ जयनगर से जनकपुरधाम होते हुए कुर्था तक ट्रायल भी किया गया।




हाजीपुर रेलवे के एजीएम अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या से जयनगर होते हुए जनकपुरधाम तक ट्रेन परिचालन जल्द शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है। संभावित रूप से नवंबर में भारत और नेपाल के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से इस सेवा का उद्घाटन करेंगे। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में मौजूद कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया।




उन्होंने बताया कि दोनों देशों के कस्टम और सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जांच एवं सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करेंगे। टिकट बुकिंग की सुविधा भी आईआरसीटीसी के माध्यम से उपलब्ध कराने की तैयारी है।




इस रेल सेवा से अयोध्या की रामनगरी और जनकपुर की सीतानगरी सीधे धार्मिक पर्यटन के माध्यम से जुड़ेंगी। इससे रामायण सर्किट को बढ़ावा मिलने के साथ दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार और आपसी सद्भाव को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता