ब्रेकिंग
BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....

BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। कुल 1298 पदों के लिए 3392 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। कुछ घंटे बाद वेबसाइट पर देख सकेंगे अपना परिणाम।

BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BPSC 71st Mains Result 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 3392 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। आयोग की ओर से रिजल्ट जारी होने की घोषणा के बाद हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। हालांकि, अभ्यर्थी कुछ घंटे बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षाफल देख सकेंगे।

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी खबर लेकर आया है। BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मुख्य चरण का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की गई है। रिजल्ट की घोषणा होते ही परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 71वीं एकीकृत संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 3392 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इन सभी सफल अभ्यर्थियों को बिहार लोक सेवा आयोग ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

1298 पदों के लिए 3392 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1298 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए आयोजित मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा में 3392 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। यानी अब सफल अभ्यर्थियों के सामने चयन प्रक्रिया के अगले चरण की चुनौती होगी। सबसे खास बात यह है कि कुल पदों की तुलना में मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में आगे की चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। हालांकि, अंतिम चयन के लिए उन्हें आयोग की ओर से निर्धारित आगे की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम चयन के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस अभ्यर्थी को बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति का अवसर मिलता है।

कुछ घंटे बाद वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

BPSC ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ घंटे बाद अपना परीक्षाफल देख सकेंगे। रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध होने के बाद अभ्यर्थी अपने परिणाम की जांच कर पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।आधिकारिक वेबसाइट यहाँ देखें रिजल्ट  अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं से बचें।

ऐसे चेक कर सकेंगे BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर 71वीं एकीकृत संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुलेगी।

  4. इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।

  5. रोल नंबर मिलने पर रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

अब आगे क्या होगा?

मुख्य परीक्षा में सफल 3392 अभ्यर्थियों के लिए अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण महत्वपूर्ण होगा। आयोग की ओर से आगे की प्रक्रिया और उससे संबंधित कार्यक्रम की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। फिलहाल 1298 पदों के लिए 3392 अभ्यर्थियों का सफल होना इस भर्ती प्रक्रिया का बड़ा अपडेट है। जिन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है, उनके लिए यह मंजिल के और करीब पहुंचने जैसा है। वहीं, हजारों अन्य अभ्यर्थियों की नजर अब रिजल्ट की पीडीएफ और आगे जारी होने वाले निर्देशों पर टिकी हुई है। बिहार की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल BPSC 71वीं भर्ती का यह परिणाम हजारों युवाओं के भविष्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।