ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

पटना के होटल मौर्या में रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल का कार्यक्रम कल, 'Patient Safety Day' में शामिल होंगे चिकित्सा जगत के प्रसिद्ध चिकित्सक

PATNA: Patient Safety Day संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कल रविवार को पटना के होटल मौर्या में होगा। रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल इस कार्यक्रम को आयोजित करेगा। पटना के सभी हॉस्पिटल के प

पटना के होटल मौर्या में रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल का कार्यक्रम कल, 'Patient Safety Day' में शामिल होंगे चिकित्सा जगत के प्रसिद्ध चिकित्सक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: Patient Safety Day संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कल रविवार को पटना के होटल मौर्या में होगा। रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल इस कार्यक्रम को आयोजित करेगा। पटना के सभी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और अपनी बातें रखेंगे। इसके साथ ही देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों के निदेशक और प्रशासनिक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विचार व्यक्त करेंगे।


इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को उन्नत सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे। पटना के पाटलिपुत्रा स्थित रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Patient Safety Day कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में मीडिया को जानकारी दी गयी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के प्रसिद्ध चिकित्सक शामिल होंगे।


रूबन मेमोरियल अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. सत्यजीत कुमार सिंह, ग्रुप कैप्टन डा. अनिल कुमार, सिट निदेशक प्रशासन डा. संतोष कुमार ने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की और अस्पताल को अपनी सेवाओं और बेहतर करने के लिए महत्त्वपूर्ण सुझाव दिये। अस्पतालों में  उत्कृष्टता लाने की दिशा में कल आयोजित होने वाले Patient Safety day सभी चिकित्सीय सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा और सभी अस्पतालों को उत्कृष्ट सेवा देने की प्रतिबद्धता साबित करेगी। यह आयोजन समाज के उन्नत विकास के लिए एक नया आयाम होगा।



टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता