ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

कांग्रेस विधायक के भतीजे की हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार

SASARAM: सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई हैं, जहां रोहतास पुलिस ने कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजा संजीव मिश्रा की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक के भतीजे की हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

SASARAM: सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई हैं, जहां रोहतास पुलिस ने कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजा संजीव मिश्रा की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दंपति की तलाश पुलिस पिछले एक साल से कर रही थी। वहीं मामले में फरार सर्वोत्तम कुमार उर्फ चुन्नू राय पर पुलिस ने 50 हज़ार का इनाम भी घोषित किया था। रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि एसटीएफ की मदद से कैमूर जिला के मोहनिया से इस दंपति की गिरफ्तारी हुई है। 


27 फरवरी 2021 को करगहर के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद SIT का गठन किया गया था। बता दें कि इस हत्याकांड में पहले ही तीन आरोपी निरंजन राय, धर्मेंद्र राय तथा जय प्रकाश राय की गिरफ्तारी हो चुकी थी। साथ ही अभियुक्त सर्वोत्तम कुमार उर्फ चुन्नू राय के घर की कुर्की भी की गई थी। 


इस घटना को अंजाम देने की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है, जिसकी चर्चा राज्यभर में हुई थी। इस हत्याकांड में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार चुन्नू राय और उनकी पत्नी नीतू राय को जेल भेज दिया गया। जबकि पहले से ही निरंजन राय, धर्मेंद्र यादव तथा जयप्रकाश यादव जेल में है। 


टैग्स