ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

CAA के विरोध में शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने 29 जनवरी को बुलाया भारत बंद

DELHI: सीएए का विरोध में कई दिनों से शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने 29 जनवरी को भारत बंद बुलाया है. यहां पर करीब एक माह से प्रदर्शन चल रहा है. जिसमें हजारों

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: सीएए का विरोध में कई दिनों से शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने 29 जनवरी को भारत बंद बुलाया है. यहां पर करीब एक माह से प्रदर्शन चल रहा है. जिसमें हजारों लोग शामिल हो रहे हैं. 


प्रदर्शनकारियों ने एक साथ कहा कि अगर सीएए को वापस नहीं लिया जाएगा तो वह 29 जनवरी को सड़कों को जाम कर यातायात को ठप कर देंगे. प्रदर्शनकारी मामले को लेकर तैयार नहीं है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार अपने प्रतिनिधि भेजेगी तो भी सीएए का विरोध जारी रहेगा. 

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को शाहीन बाग के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और प्रदर्शन खत्म करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सीएए वापस लेने की शर्त रख दी है. प्रतिनिधिमंडल से लोगों को हो रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया. उन्होंने सड़क बंद होने के कारण स्कूली बच्चों, रोगियों और आम जन को हो रही परेशानियों का हवाला दिया.लेकिन प्रदर्शनकारी मामने को तैयार नहीं है. बता दें कि दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में सीएए को लेकर विरोध हो रहा है. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सीएए के विरोध में रोज प्रदर्शन कर रहे हैं. कई राजनीतिक दल भी इनका समर्थन कर रहे है. अब देखना है कि क्या ये राजनीतिक दल प्रदर्शनकारियों के भारत बंद में शामिल होंगे.