ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

BPSC अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, कल आएगा 65वीं मेंस का रिजल्ट, बिहार को मिलेंगे 434 अफसर

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग यानी कि बीपीएससी 65वीं मेंस के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कल बुधवार को बिहार लोक सेवा आयोग 65वीं मेंस का रिजल्ट जार

BPSC अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, कल आएगा 65वीं मेंस का रिजल्ट, बिहार को मिलेंगे 434 अफसर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग यानी कि बीपीएससी 65वीं मेंस के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कल बुधवार को बिहार लोक सेवा आयोग 65वीं मेंस का रिजल्ट जारी करेगा. इस बाबत आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. 30 जून की देर रात घोषित किए जाने की पूरी संभावना है. 


बीपीएससी 65वीं परीक्षा को लेकर आयोग की बैठक बुधवार को निर्धारित की गई है. बैठक में रिजल्ट पर मुहर लगने के बाद ही इसे जारी किया जाएगा. आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि बीपीएससी 65वीं परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है. संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से राज्य में 425 अधिकारियों की नियुक्ति होगी. आयोग की बैठक बुधवार को निर्धारित है। आयोग से मुहर लगने के बाद परिणाम संभावित है. 


बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि 65वीं के मुख्य परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किए जाने का प्रयास किया जाएगा. इसके बाद जल्द ही साक्षात्कार की तिथि निकाली जाएगी. माना जा रहा है कि अगस्त में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित की जाएगी. 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 691 पदों पर नियुक्ति होनी है. इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जा चुके है. स्कूल-कॉलेज खुलते ही मुख्य परीक्षा कराने की कवायद आरंभ हो जाएगी. 


बीपीएससी की 65वीं मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 के नवंबर 25, 26 एवं 28 को आयोजित की गई थी. यह राज्य के एक दर्जन से अधिक विभागों में 434 अधिकारियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है. इसमें सबसे अधिक ग्रामीण विकास विभाग में 110 पद, डीएसपी के 62, बिहार शिक्षा सेवा के 72 पद निर्धारित है.