ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

चिकन के शौकीन हो जाएं अलर्ट: होली से पहले बिहार में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, हजारों कौवों की मौत से हड़कंप

Bird Flu in Bihar: होली से पहले दरभंगा जिले में कौवों की सामूहिक मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मृत कौवों को वैज्ञानिक तरीके से जमीन के नीचे दफनाया गया है.

Bird Flu in Bihar
FSL की रिपोर्ट में हुई पुष्टि
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bird Flu in Bihar: बिहार के दरभंगा जिले में लगातार हो रही कौवों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। जिले के शहरी क्षेत्र वार्ड संख्या 31 स्थित भिगो इलाके में अब तक हजारों कौवों की मौत हो चुकी है, जबकि पूरे जिले से भी लगातार कौवों के मरने की सूचनाएं मिल रही हैं। स्थानीय पार्षदों के अनुसार, अब तक करीब 10 हजार कौवों की मौत हो चुकी है, जिससे प्रशासन और पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया है।


पशुपालन विभाग ने मृत कौवों के सैंपल 12 जनवरी को जांच के लिए भोपाल लैब भेजे थे। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई, जिसके बाद विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इससे पहले भी 12 जनवरी को भिगो इलाके में बड़ी संख्या में कौवों के मरने की घटनाएं सामने आई थीं।


रिपोर्ट की पुष्टि होते ही स्थानीय पार्षद, नगर निगम कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पार्षद ने बताया कि मृत कौवों को पीपीई किट पहनकर सुरक्षित तरीके से एकत्र किया गया और जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदकर वैज्ञानिक विधि से दफनाया गया।


बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पशुपालन विभाग के पदाधिकारी डॉ. मो. इंतखाब अख्तर ने बताया कि जिले के सभी पोल्ट्री फार्मों में डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है। सभी फार्मों की सघन जांच की जाएगी और कहीं भी संक्रमण के लक्षण मिलने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि कौवों की मौत के बाद भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले के सभी पोल्ट्री फार्मों में सीरोलॉजिकल सर्विलांस के तहत मुर्गियों के खून में एंटीबॉडी की जांच कर संक्रमण का पता लगाने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता