ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

Bihar Crime News: बिहार में नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म, लड़की को कमरे में बंद कर जबरन किया गंदा काम

Bihar Crime News: भोजपुर में नाबालिक छात्रा के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वारदात के बाद आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले में एक नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना धनगई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां लड़की को बंधक बनाकर कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया गया।


पुलिस के अनुसार, इस घटना का आरोप एक पिता-पुत्र पर लगा है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों ने लोकलाज के डर से तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दी थी, लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तब आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की और लड़की को कमरे से बरामद किया गया।


घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है। जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


पूर्व विधायक भाई दिनेश ने पुलिस प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्दी गिरफ्तार नहीं हुआ तो वे थाने का घेराव करेंगे और आंदोलन करेंगे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घर में बंद करके इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पर पुलिस कब और कैसी कार्रवाई करती है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता