ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

Bihar Crime News: बिहार में तालाब से मिला हैंड ग्रेनेड, मछली पकड़ने के दौरान युवक को मिला; गांव में दहशत

Bihar Crime News: अरवल के कोचहासा गांव में तालाब से मछली पकड़ने के दौरान पिन बम मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचहासा गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बजरंगबली मंदिर के पीछे स्थित तालाब से एक पिन बम बरामद किया गया। यह सनसनीखेज खुलासा उस समय हुआ, जब ग्रामीण तालाब का पानी सुखाकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान तालाब के अंदर एक प्लास्टिक पाइप दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर उसके भीतर पिन बम (हैंड ग्रेनेड) मिला।


बम मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत 112 पुलिस और किंजर थानाध्यक्ष सिमरन राज को सूचना दी।


सूचना मिलते ही किंजर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बरामद पिन बम काफी शक्तिशाली प्रतीत हो रहा है। एहतियात के तौर पर आहर के आसपास लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।


पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को सूचना दे दी है और वरीय अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के पहुंचने के बाद ही बम को निष्क्रिय किया जाएगा। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि बम किसने और किस मकसद से तालाब में छिपाया था। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता