ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Bihar Crime News: घर से गायब महिला का नाले से मिला शव, पति पर हत्या करने का आरोप

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के आश्रम घाट नाले से महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आश्रम घाट नदी किनारे स्थित नाले से एक महिला का शव बोरे में बंद अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर सिकंदरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद टाउन SDPO वन सुरेश कुमार और सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।


पुलिस ने महिला की पहचान शरीर पर बने टैटू के आधार पर फूलों देवी के रूप में की है। शव की स्थिति बेहद निर्मम थी, पहचान छुपाने के उद्देश्य से महिला का चेहरा कुचला हुआ पाया गया। पूरे शरीर पर चोट के कई निशान भी मौजूद थे।


मृतका के भाई शिवनाथ साह ने आरोप लगाया कि फूलों देवी 22 जनवरी से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद 25 जनवरी को सिकंदरपुर थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि फूलों देवी के पति संतोष साह ने ही दहेज और बेटे की मांग को लेकर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाया है।


फूलों देवी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी संतोष साह से हुई थी। संतोष मुजफ्फरपुर के बालूघाट इलाके में किराये के मकान में रहकर भुजा और बादाम बेचने का काम करता था। दंपती की एक 9 वर्षीय बेटी है, जबकि तीन बेटियों की जन्म के समय ही मृत्यु हो चुकी थी। बेटे की मांग को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।


इस मामले में सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि आश्रम घाट से बरामद महिला का शव फूलों देवी का है, जो अपने पति के साथ बालूघाट क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। महिला की पहचान टैटू के आधार पर की गई है।


पहचान छुपाने के लिए चेहरे को क्षतिग्रस्त किया गया था। पुलिस ने गुमशुदगी आवेदन को भी संज्ञान में लिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपित पति की भूमिका की जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता