ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Indigo Flight Threat: दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को हाईजैक कर बम से उड़ाने की धमकी, यहां हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Flight Threat: कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम और हाईजैक की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी 180 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और जांच जारी है।

Indigo Flight Threat
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Indigo Flight Threat: कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम और हाईजैक की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। धमकी टिश्यू पेपर पर लिखे संदेश के जरिए मिली थी, जिसमें फ्लाइट को हाईजैक कर उड़ाने और बम से नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई थी।


सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड और खोजी कुत्तों की टीम ने विमान की गहन जांच की। सभी 180 यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और उन्हें टर्मिनल के सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया।


एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के पीआई एन. डी. नकुमे ने बताया कि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की जांच जारी है। रनवे और विमान के आसपास अनधिकृत आवाजाही पर रोक लगाई गई और पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। अधिकारियों का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और कोई खतरा नहीं है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता