ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पुलिस ने देर रात आरजेडी नेता को किया अरेस्ट, विनय साहू ने डिप्टी सीएम पर लगाए आरोप

Bihar News: जमुई में राजद नेता विनय साहू को लखीसराय के एक पुराने मामले में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर राजनीतिक साजिश के तहत कार्रवाई कराने का आरोप लगाया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: जमुई टाउन थाना क्षेत्र के महिसौड़ी इलाके से सोमवार देर शाम राजद के नेता विनय साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक साजिश के तहत कराई गई है और उनके इशारे पर उन्हें गिरफ्तार कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, लखीसराय जिले के कवैया थाना में दर्ज एक पुराने मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कवैया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मामले के फरार आरोपी विनय साहू जमुई के महिसौड़ी इलाके में रह रहे हैं। सूचना के आधार पर लखीसराय पुलिस ने जमुई टाउन थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार होने के बाद विनय साहू ने बताया कि वह इलाज कराने के लिए जमुई आए थे और महिसौड़ी स्थित एक निजी क्लीनिक में अपना उपचार करा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद लखीसराय जिले के कवैया थाना के थाना प्रभारी रणधीर कुमार पुलिस बल के साथ जमुई टाउन थाना पहुंचे और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अपने साथ लखीसराय ले गए।


इस दौरान मीडिया से बातचीत में राजद नेता विनय साहू ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार कराया गया है ताकि उन्हें राजनीतिक रूप से परेशान किया जा सके। 


हालांकि, इस मामले में कवैया थाना के थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने उपमुख्यमंत्री के इशारे पर गिरफ्तारी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि करीब दो से तीन वर्ष पुराने एक मामले में न्यायालय से वारंट जारी हुआ था और उसी के आधार पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है। पुलिस के अनुसार यह पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता