ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर बाजार में जाम के दौरान रोडरेज की घटना में एक कार चालक लालबाबू राय को बेरहमी से पीटकर मार डाला गया। आरोपी कार चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर बाजार में सोमवार शाम रोडरेज की एक दर्दनाक घटना सामने आई। जाम में फंसी कारों के बीच, गलत दिशा से आ रही एक कार को रोकने पर आरोपी ने दूसरे कार चालक लालबाबू राय को गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने से लालबाबू की मौत हो गई।


मृतक लालबाबू राय सिंगैला शंकर टोला के निवासी थे और मोतीपुर बाजार स्थित किराना व्यवसायी मोतीलाल अग्रवाल की गाड़ी चलाते थे। उनके पुत्र गुलशन कुमार ने बताया कि शाम करीब चार बजे मोतीलाल को कहीं जाना था, इसलिए लालबाबू कार लेकर निकले। इसी दौरान सामने से आ रही कार का चालक गलत साइड से निकल रहा था, जिसे लालबाबू ने रोकने की कोशिश की।


एसडीपीओ पश्चिम-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि आरोपी ने लालबाबू से मारपीट की, जिससे उनका सिर फट गया और वे मोतीपुर सीएचसी ले जाते समय ही दम तोड़ गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने उसे चिह्नित कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। मोतीपुर थानेदार और एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। यह घटना सड़क पर गलत साइड से गाड़ी चलाने और रोडरेज की बढ़ती घटनाओं की गंभीर चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता