Hindi News / news / बिहार सरकार का बड़ा फैसला: मेडलिस्ट खिलाड़ी अब सीधे बनेंगे SDO और DSP...

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: मेडलिस्ट खिलाड़ी अब सीधे बनेंगे SDO और DSP

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 25, 2023, 8:31:12 AM

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: मेडलिस्ट खिलाड़ी अब सीधे बनेंगे SDO और DSP

- फ़ोटो

PATNA: नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजते खिलाड़ी सीधे अफसर बनेंगे. उन्हें  राज्य सरकार पदक जितने के आधार पर ही सीधे अफसर बनाएगी. CM नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है. 


बता दे शुक्रवार को CM  नीतीश की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी. अब इंटरनेशनल खेलों में मेडल हासिल करने वाले या सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों को सीधे SDO और DSP जैसे राजपत्रित पदों पर नियुक्ति की जायेगी.साथ ही ऐसे खिलाड़ियों को कैबिनेट ने गजटेड पदों के लिए योग्यता नहीं होने पर पांच साल का मौका भी दिया है. जिससे वह इस अवधि में उस नियम को पूरा कर लें. अगर कोई खिलाड़ी अगर इंटरमीडिएट पास है और उसे गजटेड पद पर नियुक्ति की गयी है तो वह पांच साल में ग्रेजुएशन की डिग्री ले सकता है.  


तो ओलंपिक खेल में भाग लेने पर भी इसका लाभ मिलेगा. जहां इसको लेकर राज्य कैबिनेट ने बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली, 2023 को मंजूरी दे दी है.