ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच EOU का बड़ा एक्शन, तीन साइबर ठगों को दबोचा; 4 लाख कैश और भारी मात्रा में सीम कार्ड बरामद Bihar Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच EOU का बड़ा एक्शन, तीन साइबर ठगों को दबोचा; 4 लाख कैश और भारी मात्रा में सीम कार्ड बरामद Bihar Election 2025: 20 साल के शासनकाल के बाद भी बिहार पिछड़ा क्यों? VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने पूछे सवाल Bihar Election 2025: 20 साल के शासनकाल के बाद भी बिहार पिछड़ा क्यों? VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने पूछे सवाल Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में किया भव्य रोड शो, पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में किया भव्य रोड शो, पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन Aadhar Update: 1 नवंबर से बदल जाएंगे आधार से जुड़े यह तीन नियम, जान लीजिए.. होंगे कौन से बदलाव? Aadhar Update: 1 नवंबर से बदल जाएंगे आधार से जुड़े यह तीन नियम, जान लीजिए.. होंगे कौन से बदलाव? Bihar News: 'पहचान का संकट' वाले तीन संगठन/दलों का साथ लेकर BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल गदगद, कागजी संगठनों के सहारे कैसे होगी नैया पार ? Bihar Election 2025: खेसारी लाल नाचने वाला नौकरी देगा क्या? तेज प्रताप यादव का तंज

बिहार : रिटायर्ड आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

1st Bihar Published by: Updated Wed, 23 Mar 2022 01:31:48 PM IST

बिहार : रिटायर्ड आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

- फ़ोटो

ARRAH : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार की सुबह कारीसाथ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक भी घायल हो गया।


मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी 50 वर्षीय रामप्रकाश सिंह के रूप में हुई है, जो रिटायर्ड आर्मी के जवान थे। वहीं मारपीट में घायल युवक ओमकार नाथ सिंह का 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि दो दिन किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बुधवार की सुबह जब रिटायर्ड आर्मी जवान रामप्रकाश सिंह पटना जाने के लिए तैयार होकर बैठे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब 10 लोग घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दूसरे पक्ष के किसी व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में घायल रामप्रकाश सिंह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


मृतक के परिजनों ने गांव के ही बलदेव सिंह और हरिओम सिंह समेत अन्य लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।