ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसाबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसा

बिहार में SSB जवान की हत्या: मोबाइल छीनने में बीमार मां और भाई के सामने मारी बदमाशों ने गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

MOTIHARI : बिहार में पूर्वी चंपारण में बेखौफ बदमाशों ने एक एसएसबी जवान के हत्या कर दी। अपराधियों ने यहां देर रात बीमार मां और भाई के सामने एक जवान को गोली मार मौत के घाट

बिहार में SSB जवान की हत्या: मोबाइल छीनने में बीमार मां और भाई के सामने मारी बदमाशों ने गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में पूर्वी चंपारण में बेखौफ बदमाशों ने एक एसएसबी जवान के हत्या कर दी। अपराधियों ने यहां  देर रात बीमार मां और भाई के सामने एक जवान को गोली मार मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है जो मोतिहारी के घोड़ासहन का रहने वाला। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के नया टोला के पास हुई। मृतक के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


दरअसल, घोड़ासहन निवासी जवान धर्मेंद्र कुमार अपने भाई के साथ बाइक से अपनी मां को इलाज करने के लिए ले गए थे। जहां से वापस लौटते समय चिरैया थाना क्षेत्र के नया टोला के पास बाइक सवार अपराधियों ने घेर कर उन्हें गोली मार दी। जवान की हत्या नया टोला हनुमान मंदिर के पास की गई। दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया जबकि घटनास्थल से थोड़ी दूर पर उसके दो साथी खड़े थे। बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवाया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसके बाद विरोध करने पर गोली चला दी।


वहीं,इस घटना के बाद आनन फानन में घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक धर्मेंद्र के भाई मनोज कुमार ने बताया कि जवान SSB में काम करता था और फिलहाल मधुबनी में पोस्टेड था।वह बीमार मां का इलाज करने के लिए वह 15 दिनों की छुट्टी लेकर घर आया था। अब बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवाया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसके बाद विरोध करने पर गोली चला दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। 


इधर,अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल चार संदिग्धों को पुलिस ने दबोच लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशाली से बहुत नाराज हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे है।