ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में हीट वेव ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, शेखपुरा के बाद पटना में सबसे ज्यादा तापमान

PATNA: बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के 13 जिलों में आज हीट वेव की स्थिति बनी रही। बिहार में हीट वेव ने अप्रैल महीने में पुराने रिकॉर्ड

बिहार में हीट वेव ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, शेखपुरा के बाद पटना में सबसे ज्यादा तापमान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के 13 जिलों में आज हीट वेव की स्थिति बनी रही। बिहार में हीट वेव ने अप्रैल महीने में पुराने रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया है। मंगलवार को शेखपुरा जिले में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो वही पटना में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


अमूमन गया जिले में तापमान अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक रहता है लेकिन आज गया से ज्यादा शेखपुरा का तापमान रिकॉर्ड किया गया। रोहतास 43.6 और गया में आज का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही 5 जिलों में सीवियर हीट वेव रहा। बिहार के 8 जिलों में 43 डिग्री के ऊपर अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है कि 20 अप्रैल तक पारा 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है।  


भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लू लगना या हीट स्ट्रोक ऐसी स्थिति है यदि तुरंत इलाज ना कराया जाए तो जान भी जा सकती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि घर से बाहर ना निकले। बहुत जरूरी हो तो सावधानी बरतते हुए घर से बाहर  निकले। धूप से बचने के लिए छाता का प्रयोग करें। शरीर और सिर को ढककर रखे। ज्यादा मात्रा में पानी या पेय पदार्थ का सेवन करें। 


कुछ सावधानियों को अपनाकर आप लू, हीट स्ट्रोक से खुद को बचा पाएंगे। गर्मी के मौसम में देर तक धूप में घूमने से पसीना अधिक निकलता है ऐसे में यदि पानी नहीं पीते हैं तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे आप डिहाइड्रेशन से परेशान हो सकते हैं। डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर आपको चक्कर, थकान जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। शरीर में पानी की कमी होगी तो हीट स्ट्रोक, लू लगने की संभावना बढ़ जाएगी। शरीर को अंदर से ठंडा रखने वाले शीतल पेय पदार्थों का सेवन करें। 


बिहार में हीट वेव ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, शेखपुरा के बाद पटना में सबसे ज्यादा तापमान

टैग्स