ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Patna News: पटना के यातायात को मिलेगी नई दिशा, सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 20.11 करोड़ मंजूर

Patna News: पटना के राजेन्द्र पथ सहित कई प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 20.11 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से पटना की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और विकास को गति मिलेगी।

Patna News:
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना शहर के महत्वपूर्ण मार्ग राजेन्द्र पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 20 करोड़ 11 लाख 9 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि यह योजना नई राजधानी पथ प्रमंडल के अंतर्गत प्रशासी विभाग द्वारा तैयार की गई है। इस परियोजना में राजेन्द्र पथ के साथ ज्ञान गंगा, पेपर मिल, बुद्ध मूर्ति, विजय चौक, कांग्रेस मैदान, पीरमुहानी सहित कई संपर्क मार्गों का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।


सम्राट चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल मुख्य मार्ग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उससे जुड़े संपर्क मार्गों का भी आधुनिकीकरण और सुधार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को विश्वसनीय और टिकाऊ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


पटना जैसे घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में प्रभावी यातायात नेटवर्क सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इस योजना से न केवल आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। अंत में, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता में समझौता नहीं होने पाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता