ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Patna Crime News: आखिर कहां लापता हो गए पटना के बड़े दवा कारोबारी? परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Patna Crime News: पटना के जीएम रोड स्थित दवा कारोबारी कृष्णा प्रसाद शनिवार सुबह घर से निकले और रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। बेटी ने कदमकुआं थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Patna Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के जीएम रोड स्थित दवा कारोबारी कृष्णा प्रसाद शनिवार सुबह 10 बजे घर से स्कूटी पर निकले थे और उसके बाद से वापस नहीं लौटे हैं। उनके लापता होने की शिकायत उनकी बेटी ने रविवार को कदमकुआं थाना में दर्ज कराई है। कृष्णा प्रसाद की जीएम रोड में दो-तीन दवा की दुकानें हैं।


परिवार के मुताबिक, घर में मरम्मत का काम चल रहा था और इसी दौरान किसी बात को लेकर कृष्णा प्रसाद की पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बिना मोबाइल लिए घर से निकल गए और 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई संपर्क नहीं हुआ है।


कारोबारी के दामाद गौतम बरनवाल ने बताया कि पुलिस में शिकायत देने के बावजूद अब तक न तो कोई रिस्पॉन्स मिला है और न ही आवेदन की रिसीविंग दी गई है। परिजनों का कहना है कि वे पटना के एसएसपी और आईजी से मिलकर मदद की गुहार लगाने वाले थे, लेकिन उनकी व्यस्तता के चलते आज मुलाकात नहीं हो सकी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता