ब्रेकिंग
लिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकनलिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन

Bihar Politics: लालू प्रसाद के गढ़ में गरजे चिराग पासवान, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर कही यह बात

Bihar Politics: छपरा में जनसभा को संबोधित करते हुए लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि बिहार से पलायन रोकने के लिए स्थानीय रोजगार की व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा भी की।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को छपरा पहुंचे, जहां उन्होंने राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार से हो रहे पलायन को गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि राज्य में ऐसी सरकार बननी चाहिए जो लोगों को उनके गांव, शहर और प्रखंड में ही रोजगार उपलब्ध कराए, ताकि उन्हें रोजी-रोटी के लिए बाहर न जाना पड़े।


उन्होंने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2023 में जब राज्य में महागठबंधन की सरकार थी, तब डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री राजद से थे, लेकिन उस दौरान डोमिसाइल नीति की बात क्यों नहीं उठी, जबकि हम तब भी इसकी मांग कर रहे थे? चिराग पासवान ने दावा किया कि उन्हें बार-बार बिहार आने से रोका जाता है, लेकिन अब वह विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि मैं बिहार में रहकर युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान और बुजुर्गों को सुरक्षा देना चाहता हूं।


अपने भाषण के दौरान चिराग ने युवाओं से सवाल किया, "क्या लोजपा (रामविलास) बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी?" भीड़ से जोरदार समर्थन मिलने पर उन्होंने घोषणा की, "हां, लड़ेगी और पूरे दमखम से लड़ेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर पिछली बार की तरह लोजपा के साथ किसी प्रकार का षड्यंत्र होता है, तब भी पार्टी चुनाव मैदान में डटी रहेगी।


गर्मी के बावजूद हजारों युवाओं और महिलाओं ने चिराग का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंच पर उनका स्वागत मालाओं, मुकुट और अंगवस्त्रों के साथ किया गया। सभा में लोजपा (रामविलास) के सभी प्रमुख प्रदेश प्रभारी मौजूद रहे। भीड़ के उत्साह को देखकर चिराग काफी भावुक दिखे। कुछ समर्थकों ने उन्हें खुद की बनाई गई पेंटिंग भी भेंट की, जिसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता