ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

दरभंगा को मिली बड़ी सौगात: ननौरा-मोहम्मदपुर सड़क का होगा चौड़ीकरण, 25.55 करोड़ की स्वीकृति

दरभंगा में ननौरा से मोहम्मदपुर सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। 6.84 किमी सड़क निर्माण के लिए 25.55 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। यह परियोजना वर्ष 2025-26 में पूरी होगी।

Bihar
6.84 KM सड़क का होगा पुनर्निर्माण
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार सरकार ने दरभंगा जिले के लोगों को बड़ी सौगात दी है। ननौरा से मोहम्मदपुर तक की सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिसके लिए 25.55 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस बात की जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी।


6.84 किलोमीटर सड़क का होगा पुनर्निर्माण

यह परियोजना वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत की गई है। इसके तहत कुल 6.84 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। वर्तमान में यह मार्ग बेहद संकरा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। चौड़ीकरण के बाद यह सड़क स्थानीय जनता के लिए अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगी।


क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह सड़क न केवल आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। चौड़ीकरण के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। स्थानीय लोगों को निर्माण कार्यों से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ मिलेगा।


राज्य में सड़क विकास को मिल रही प्राथमिकता

सम्राट चौधरी ने आगे बताया कि एनडीए सरकार 2005 से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। पिछले दो दशकों में बिहार की सड़कों की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। सरकार द्वारा पथ निर्माण विभाग को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि गांव, कस्बे और शहरों के बीच संपर्क बेहतर हो सके। दरभंगा जिले के पथ प्रमंडल अंतर्गत ननौरा से मोहम्मदपुर तक के पथ के चौड़ीकरण और सुदृढीकरण की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। 


उन्होंने कहा कि यह परियोजना वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत की गई है। इसके तहत कुल 6.84 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के लिए 25.55 करोड़  (25 करोड़ 55 लाख 24 हजार) रुपये की राशि स्वीकृत दी गई है। सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में एनडीए सरकार द्वारा पथ निर्माण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। यही वजह है कि 2005 के बाद बीस सालों में राज्य की सड़कों का बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है। 


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वर्तमान में यह मार्ग संकरा है, जिससे आवागमन में बाधा आती है। इसके  चौड़ीकरण और सुदृढीकरण से जहां यातायात सुगम होंगे वहीं रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

टैग्स