ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Bihar News: प्यार के लिए गाजियाबाद से बिहार पहुंची युवती, मंदिर में प्रेमी के साथ हुई शादी; लड़की की मां ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: गाजियाबाद की एक युवती प्यार के लिए खगड़िया भागकर अपने प्रेमी से मंदिर में शादी कर बैठी। युवती की मां ने थाने में हंगामा कर युवक पर बहला-फुसलाकर शादी का आरोप लगाया, लेकिन दोनों बालिग हैं। यह प्रेम कहानी खगड़िया में चर्चा का विषय बनी हुई है

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: कहा जाता है कि जब प्यार पर पहरा होता है, तो वह और भी गहरा हो जाता है। कुछ ऐसा ही गाजियाबाद की करिश्मा कुमारी और खगड़िया के बंदेहरा निवासी रौशन कुमार के साथ हुआ। तीन साल पहले एक शादी समारोह में हुई पहली मुलाकात कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता ही नहीं चला। फोन पर बातचीत बढ़ती गई और अब इसने शादी का रूप ले लिया।


करिश्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले फोन पर रौशन से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने बिना किसी को बताए गाजियाबाद से खगड़िया आने का फैसला कर लिया। रास्ते में ही उसने रौशन को सूचित किया और 25 जून को बंदेहरा पहुंच गई। 26 जून को दोनों ने गांव के शिव मंदिर में शादी कर ली। करिश्मा और रौशन दोनों ने कहा कि यह शादी पूरी तरह से उनकी मर्जी से हुई है। 


करिश्मा ने स्पष्ट किया कि वह किसी दबाव में नहीं थी और रौशन से प्यार करती है। वहीं रौशन ने कहा कि पहली मुलाकात के बाद ही उसे करिश्मा से प्यार हो गया था। जब यह बात करिश्मा की मां उर्मिला देवी को पता चली, तो उन्होंने पसराहा थाना पहुंचकर बेटी को वापस सौंपने की मांग की लेकिन दोनों के बालिग होने के कारण थाना प्रभारी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।


करिश्मा की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में दावा किया कि बेटी नाबालिग है लेकिन करिश्मा के आधार कार्ड के अनुसार वह बालिग है। अब यह मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। रौशन की मां पिंकी देवी ने कहा कि उन्हें बहू करिश्मा स्वीकार है और वह उसे अपनी बेटी की तरह प्यार करेंगी।


वहीं उर्मिला देवी ने थाना प्रभारी संजय कुमार विश्वास पर गाड़ी के लिए डीजल खर्च मांगने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने इन आरोपों को निराधार बताया। इस प्रेम विवाह की चर्चा खगड़िया में ज़ोरों पर है और लोगों में इसे लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता