ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar News: बिहार में मोहर्रम जुलूस में दिखी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक, राफेल के साथ नजर आईं कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह

Bihar News: कटिहार में मोहर्रम के जुलूस के दौरान दिखी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झांकी। पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्रवाई का मंचन कर देशभक्ति का संदेश दिया गया। महिला सैन्य अधिकारियों और फाइटर जेट्स के कटआउट्स ने लोगों का ध्यान खींचा।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक अनोखी और देशभक्ति से ओतप्रोत झलक देखने को मिली। सलामत नगर की मोहर्रम कमेटी द्वारा आयोजित इस जुलूस में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के जवाब में पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई को समर्पित है।


जुलूस में भारत-पाकिस्तान के नक्शे के साथ, भारतीय महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की प्रमुख झांकियां दिखाई गईं। साथ ही, भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स के कटआउट्स भी जुलूस का हिस्सा बने, जिन्होंने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।


बताया जा रहा है कि यह झांकी ऑपरेशन सिंदूर की याद में तैयार की गई थी। यह ऑपरेशन उस समय शुरू किया गया था जब आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर 26 लोगों की जान ले ली थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।


इस झांकी की खास बात यह रही कि इसे एक विशेष समुदाय द्वारा मोहर्रम जैसे पवित्र मौके पर प्रस्तुत किया गया, जो इस बात का संकेत है कि यह समुदाय भी भारतीय सेना की कार्रवाई को गौरवपूर्ण मानता है और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखा रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता