ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध

Bihar News: बगहा में बगहा–बेलवनिया पुल परियोजना के कैंसिल होने के विरोध में संघर्ष समिति ने सामूहिक मुंडन संस्कार कर विरोध जताया. इलाके के लोगों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर पुल का निर्माण नहीं होता है तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा से खबर है कि शास्त्री नगर–बेलवनिया पुल परियोजना को निरस्त किए जाने के विरोध में संघर्ष समिति ने सामूहिक मुंडन संस्कार और बैठक आयोजित की। इस दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी प्रकट की।


कार्यक्रम का नेतृत्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय साहनी ने किया। टून्नू तिवारी उर्फ कामेश्वर तिवारी, असलम अंसारी, ओसामा मंजर सहित अन्य सदस्यों ने मुंडन संस्कार कराकर विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बगहा–बेलवनिया पुल का निर्माण शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो आने वाले लोकसभा चुनाव में जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 


बताया गया कि बगहा–बेलवनिया पुल गंडक नदी पर प्रस्तावित एक महत्वाकांक्षी फोरलेन परियोजना है, जो बगहा (शास्त्री नगर) को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बेलवनिया/खड्डा क्षेत्र से सीधे जोड़ती। इस पुल के बनने से वर्तमान लगभग 70 किलोमीटर की दूरी घटकर मात्र 8 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और आम लोगों के आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल क्षेत्र के लिए जीवनरेखा साबित हो सकता था।


पुल परियोजना के निरस्त होने के बाद बगहा में लगातार विरोध प्रदर्शन, सर्वदलीय बैठकें और आंदोलन हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान सरकार में केंद्रीय मंत्री, बाल्मीकि नगर सांसद, बगहा विधायक और एमएलसी होने के बावजूद पुल निर्माण नहीं होना जनता के साथ छलावा है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता