ब्रेकिंग
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकार

Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Bihar Crime News: अररिया के फुलकाहा थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां विवाहिता का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान 30 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों की मां थीं। परिजनों ने पति अजय कुमार दास और ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है।


मायके वालों के अनुसार, मृतका के पति का लंबे समय से गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। इस महिला से शादी करने के बाद पति ने अपनी पहली पत्नी प्रियंका को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन उसमें सुलह नहीं हो पाई।


रविवार की सुबह पड़ोसियों ने प्रियंका का शव पाया और इसकी सूचना मायके वालों को दी। इसके बाद मायके वाले और ग्रामीण फुलकाहा थाना पुलिस को सूचना देने पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अररिया सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी बुलाई गई है, जो वैज्ञानिक जांच के लिए सैंपल इकट्ठा कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


मृतका की मां रेणु देवी ने आरोप लगाया कि पंचायत के बावजूद सुलह नहीं हुई और उनकी बेटी की हत्या अन्य लोगों के साथ मिलकर की गई है। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता