ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका

Bihar Crime News: रोहतास के दिनारा में नाच देखने गए 30 वर्षीय युवक विकास कुमार का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनारा थाना अंतर्गत डैदहा गांव में नाच देखने गए 30 वर्षीय युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान डैदहा निवासी गर्जन सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार, विकास कुमार शनिवार की रात गांव में आयोजित नाच कार्यक्रम देखने गया था, लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। रविवार सुबह जब उसकी कोई खबर नहीं मिली तो परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान दोपहर बाद खैरा गांव के पास एक सुनसान स्थान पर सड़क किनारे स्थित पानी भरे गड्ढे में उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर पहले सड़क किनारे विकास का एक जूता भी बरामद हुआ है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि नाच देखने गए लोगों के साथ विकास का किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और उसकी हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है।


सूचना मिलने पर दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता