ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र से पहले चोटिल हुए तेजस्वी यादव, सदन में मौजूद रहेंगे नेता प्रतिपक्ष?

Bihar Politics: बजट सत्र से पहले तेजस्वी यादव चोटिल हो गए हैं. आरजेडी ने इसकी जानकारी दी है. जिससे पहले दिन सदन में उपस्थित रहने को लेकर संशय की स्थिति बन गई है.

Bihar Politics
तेजस्वी यादव हुए चोटिल
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: 2 फरवरी से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। बजट सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बजट सत्र के आगाज से पहले तेजस्वी यादव चोटिल हो गए हैं। आरजेडी ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई है। ऐसे में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल से शुरू होने वाले बजट सत्र के पहले दिन सदन में मौजूद नहीं रहेंगे।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का कल यानी सोमवार से आगाज हो रहा है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। आरजेडी के सोशल मीडिया पेज से यह जानकारी दी गई है कि तेजस्वी यादव बीते 25 जनवरी को चोटिल हो गए थे और फिलहाल घर में आराम कर रहे हैं।


आरजेडी ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तेजस्वी बीते 25 जनवरी से चोटिल हैं लेकिन विधानसभा के बजट सत्र से ठीक पहले आरजेडी की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि तेजस्वी बजट सत्र के पहले ही दिन सदन से गायब रह सकते हैं हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।


आरजेडी ने लिखा कि, “25 जनवरी को ठोकर लगने के कारण माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के पैर के अंगूठे का नाखून क्षतिग्रस्त होकर उखड़ गया था। इसके पश्चात वे चिकित्सकीय देखरेख में हैं और निरंतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।” बता दें कि इससे पहले शीतकालीन सत्र के दौरान भी तेजस्वी यादव अचानक सदन छोड़कर बिहार से बाहर चले गए थे। तब इसको लेकर खूब सियासत हुई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता