ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी

Bihar Crime News: खगड़िया के परबत्ता में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. पीड़ित युवक ने जबरन शादी कराने और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के कवेला पंचायत के डुमरिया खुर्द गांव निवासी मन्नयम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसे जबरन विवाह कराने और मारपीट करने का शिकार बनाया गया। मन्नयम ने परबत्ता थाना में लिखित आवेदन देकर इस घटना की जानकारी दी।


पीड़ित ने कहा कि 29 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही कमल कुमार राय ने उन्हें गाय दिखाने के बहाने कन्हैयाचक गांव ले गया। इसके बाद विभिन्न गांवों में घुमाते हुए उन्हें सिराजपुर पहुंचाया गया, जहां मोबाइल चार्ज कराने के बहाने उनका फोन भी ले लिया गया।


मन्नयम का आरोप है कि जब उन्होंने घर लौटने की जिद की तो 5–6 लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पिस्तौल दिखाकर शादी के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और रात करीब 11 बजे उसका कुंदन कुमारी से जबरन विवाह करा दिया गया।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवक को मुक्त कराया। वहीं, लड़की पक्ष ने युवक द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विवाह आपसी सहमति से हुआ और जबरन करने का कोई मामला नहीं है।


परबत्ता थाना प्रभारी सुमंत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच के बाद ही सत्य सामने आएगा और आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता