ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

Bihar Crime News: बिहार में तालाब से युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, मछली मारने के दौरान लोगों की पड़ी नजर

Bihar Crime News: मधेपुरा के बिहारीगंज में मछली मारते समय युवती का क्षत-विक्षत कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गमैल, वार्ड संख्या 09 स्थित गमैल बीड़ी ड्रेनेज में एक अज्ञात, क्षत-विक्षत कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर उमड़ पड़े।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज सुबह कुछ मछुआरे ड्रेनेज में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरती एक खोपड़ी पर पड़ी, जबकि पास ही एक बोरे में कई हड्डियां भी दिखाई दीं। भयावह दृश्य देखकर मछुआरों ने शोर मचाया, जिसके बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई।


सूचना मिलते ही बिहारीगंज और उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इधर-उधर बिखरे कंकाल के अवशेषों को सावधानीपूर्वक एकत्र किया। पुलिस ने कंकाल के पास से हरे रंग का सूट-सलवार और दुपट्टा भी बरामद किया है, जिससे प्रथम दृष्टया यह किसी युवती या महिला का कंकाल होने की आशंका जताई जा रही है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों व मछुआरों से पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है और हर एंगल से मामले की गहन जांच की जा रही है। कंकाल यहां कैसे और कब पहुंचा, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इलाके में रहस्यमयी तरीके से युवती का कंकाल मिलने से दहशत है और तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता