ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान भारत के खिलाफ ग्रुप मैच से पीछे हटेगा, राजनीतिक कारणों से मैच बायकॉट, टीम श्रीलंका में अन्य मैच खेलेगी

T20 World Cup 2026
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मुकाबला नहीं खेलेगी। यह फैसला राजनीतिक और हालिया घटनाक्रमों के बीच लिया गया है।


टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रही है। पाकिस्तान की टीम अपने ग्रुप ए के सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच को केवल पाकिस्तान ने बायकॉट करने का फैसला किया है।


पाकिस्तान सरकार की ओर से टीम को श्रीलंका जाने की अनुमति मिल गई है। भारत-पाकिस्तान मैच को न्यूट्रल वेन्यू कोलंबो में शिफ्ट किया गया था, क्योंकि पाकिस्तान ने राजनीतिक कारणों से भारत में मैच खेलने से इनकार किया था। अब सिर्फ इस एक मैच के बायकॉट से टीम टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर नहीं होगी। इससे पहले पाकिस्तान ने पूरी तरह टूर्नामेंट से हटने की धमकी भी दी थी।


इस फैसले के तहत पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में दो पॉइंट्स गंवाने पड़ेंगे, जबकि भारत को बिना खेले दो पॉइंट्स मिल जाएंगे। आईसीसी के लिए यह वित्तीय रूप से बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबला वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा देखा और कमाई वाला मैच होता है। पाकिस्तान को भी इससे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।


पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद आया है। बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं के कारण हिस्सा लेने से इनकार किया था, जिसके बाद उन्हें आईसीसी ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के समर्थन में पूरी तरह हटने की बात कही थी, लेकिन अंत में केवल भारत मैच छोड़ने का रास्ता अपनाया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता