1st Bihar Published by: Shabnam Khan Updated Mar 17, 2021, 2:08:46 PM
- फ़ोटो
KISHANGANJ : बिहार में पंचायत चुनाव से ठीक पहले प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के तबादले का दौर जारी है. निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बदलाव किया जा रहा है. इसी कड़ी में किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने भी कई थानेदारों का तबादला कर दिया है.
बुधवार को किशनगंज जिले के एसपी कुमार आशीष ने कई थानाध्यक्षों समेत 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया. पुलिस अधीक्षक ने दो साल सेवा पूर्ण होने और बेहतर विधि व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर, दारोगा और जमादारों का तबादला किया है. एसपी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक थानाध्यक्ष आरिज एहकाम को दिघलबैंक से पहाड़कट्टा, टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव दिघलबैंक के नये थानाध्यक्ष बनाए गए हैं.
नीरज कुमार को गलगलिया और तरुण कुमार तरुणेश को टेढ़ागाछ का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार पासवान को ठाकुरगंज सर्किल का नया पुलिस निरीक्षक और इंस्पेक्टर दुर्गेश राम को किशगंज जिला मुख्यालय में तबादला किया गया है.

