ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

बिहार : दहेज न देने की वजह से युवती को उतारा मौत के घाट, कल देनी थी बिहार पुलिस की परीक्षा

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवती की उसके सुसराल वाले ने हत्या कर डाली है। सबसे बड़ी बात है कि जिस युवती की हत्या की गयी है उसे कल

बिहार : दहेज न देने की वजह से युवती को उतारा मौत के घाट, कल देनी थी बिहार पुलिस की परीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवती की उसके सुसराल वाले ने हत्या कर डाली है। सबसे बड़ी बात है कि जिस युवती की हत्या की गयी है उसे कल यानी 1 अक्टूबर को बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा में भी शामिल होना था। लेकिन, उससे ठीक पहले उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्या की मुख्य वजह दहेज़ प्रलोभन बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के दहेज के लोभी ससुराल वालों के द्वारा बहु की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतिका मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावा गॉव निवासी रौशन कुमार की 26 बर्षीय पत्नी सिमा कुमारी है। इसे कल बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा में शामिल होना था। इसको लेकर सिमा ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन, ठीक उसके पहले इसकी हत्या कर डाली है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 


उधर, इस घटना को लेकर मायके वालों का आरोप है की 8 साल पूर्व सिमा की शादी रौशन कुमार से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 5 लाख रुपए दहेज का मांग करने लगा।  पैसा नही देने के कारण सिमा के साथ मारपीट और टॉर्चर किये जाने लगा। सिमा का पति कोलकत्ता में प्राइवेट नौकरी करता ह। जिसके कारण सिमा अपने ससुराल बालो के साथ रह रही थी। 


यहां सास ससुर और ननद मिलकर इसके साथ अक्सर मारोइट करती थी कल बिहार पुलिस की परीक्षा देने बाली थी और आज ससुराल के लोगो ने मिलकर सिमा की गला घोंटकर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके के लोग पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता