ब्रेकिंग
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी पटना से गिरफ्तार, फोन कॉल से खुला बड़ा राजसुपौल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, त्रिवेणीगंज समेत 5 सरकारी अस्पतालों के बदले गये प्रभारी पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपमहाराष्ट्र TET पेपर लीक: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी पटना से गिरफ्तार, फोन कॉल से खुला बड़ा राजसुपौल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, त्रिवेणीगंज समेत 5 सरकारी अस्पतालों के बदले गये प्रभारी पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोप

सत्ता गंवाने के बाद BJP अब बाबूलाल मरांडी पर डाल रही है डोरे, विधायक दल के नेता का दिया ऑफर

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर हुई बीजेपी को अब बाबूलाल मरांडी की सहारे की जरूरत पड़ रही है. बताया जा रहा है कि बीजेपी मरांडी को पार्टी में लाने की कोशिश की क

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर हुई बीजेपी को अब बाबूलाल मरांडी की सहारे की जरूरत पड़ रही है. बताया जा रहा है कि बीजेपी मरांडी को पार्टी में लाने की कोशिश की कर रही है. अगर मरांडी आ जाते हैं तो उनको बीजेपी विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है.

इसको भी पढ़ें फोटो वायरल होने के बाद बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन ने कहा- गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा को करेंगे खत्म

मरांडी की मोदी और शाह से हो चुकी है मुलाकात

बताया जा रहा कि दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से मरांडी की मुलाकात हो चुकी हैं. इसको लेकर लंबी बातचीत भी हुई हैं. लेकिन मरांडी ने अपनी मंशा को साफ नहीं किया है. वह फिलहाल बिना शर्त हेमंत सोरेन की सरकार को समर्थन कर रहे हैं.


विरोध में दो विधायक

बताया जा रहा है कि भले ही मरांडी को बीजेपी में जाने की सोच रहे हो. लेकिन उनके दो विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की बीजेपी में जाने को लेकर तैयार नहीं हैं. बताया जा रहा है कि दोनों का झुकाव कांग्रेस की ओर हैं. ऐसे में मरांडी का फैसला क्या होगा. यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. 


बीजेपी से बुलंदी में रहे बाबूलाल

जब तक बाबूलाल बीजेपी में रहे वह बुलंदी में रहे. बीजेपी ने मरांडी को कई बार केंद्रीय मंत्री तक बनाया. जब झारखंड राज्य का गठन हुआ तो बीजेपी ने ही मरांडी को सीएम बनाया था.  जब से मरांडी बीजेपी से अलग हुए तब से वह सत्ता से बाहर ही रहे. कई बार बुरी तरह से लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि बीजेपी विधानसभा चुनाव में 81 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. लेकिन बुरी तरह से हार हुई थी. सत्ता गंवाने के बाद बीजेपी को 25 सीटों पर ही जीत मिली. वही, बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम ने झारखंड के सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ी. जेएमएम को 3 सीटों पर कामयाबी मिली. झारखंड में दोनों  को एक दूसरे की जरूरत है.

टैग्स