ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

Bihar Crime News: बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, हाल ही में दिल्ली से लौटा था गांव; अवैध संबंध में मर्डर की आशंका

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के पटोरी गांव में दिल्ली से लौटे 35 वर्षीय युवक राकेश दास की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दिल्ली से महज चार दिन पहले अपने गांव लौटे एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे औराई थाना क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्राथमिक दृष्टया इस हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला होने की आशंका जताई जा रही है।


मृतक की पहचान औराई थाना क्षेत्र के साकिम पटोरी गांव निवासी 36 वर्षीय राकेश दास के रूप में हुई है। राकेश लंबे समय से दिल्ली में रहकर काम करता था और अभी चार दिन पहले ही अपने घर लौटा था। मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे राकेश अचानक घर से निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। 


शुक्रवार भर खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो शनिवार सुबह परिजन फिर से उसकी तलाश में निकले। शनिवार को तलाश के दौरान मुकेश महुआरा नदी के पार बांध के पास पहुंचा, जहां लोगों की भीड़ जमा थी। वहां एक युवक घायल अवस्था में मिला, जिसकी पहचान राकेश के रूप में हुई। राकेश के शरीर पर चोटों के निशान थे।


स्थानीय लोगों की मदद से राकेश को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में शोक छा गया। परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बयान में पड़ोस गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। चर्चा है कि यह घटना किसी निजी विवाद से जुड़ी हो सकती है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता