ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर लोगों ने किया हमला, सीओ समेत कई जवान हुए घायल

MADHEPURA: मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड स्थित सोनाय स्थान की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गयी अंचलाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों पर लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें सीओ समेत कई जवान घा

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर लोगों ने किया हमला, सीओ समेत कई जवान हुए घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड स्थित सोनाय स्थान की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गयी अंचलाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों पर लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें सीओ समेत कई जवान घायल हो गये हैं। आनन फानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान बुलडोजर को क्षतिग्रस्त कर दिया और जेसीबी के ड्राइवर को इस कदर पीटा की उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


बता दें कि भान वार्ड नंबर 8 में पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जाना है। लेकिन सरकारी जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा जमा बैठे हैं। जिन्हें यहां से हटाने के लिए पुलिस की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। जमीन पर जबरन कब्जा जमाए लोगों को अंचलाधिकारी ने पहले ही जमीन खाली करने की नोटिस दी थी। लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद लोगों ने जमीन खाली नहीं किया। शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे घैलाढ़ अंचलाधिकारी चंदन कुमार, मजिस्ट्रेट आशीष सिंह, पुलिस शिविर प्रभारी रविश रंजन सहित 2 दर्जन से अधिक पुलिस के जवान जेसीबी लेकर अतिक्रमण खाली करवाने पहुंचे लेकिन अतिक्रमणकारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। 


पुलिस, मजिस्ट्रेट, अंचलाधिकारी पर पथराव करने लगे। यही नहीं जेसीबी पर भी लाठी-डंडे और पथराव करने लगे। अचानक से हुए हमले में पदाधिकारी अपनी अपनी जान बचा कर इधर-उधर भागे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए बिना अतिक्रमण मुक्त कराए ही पुलिस को लौटना पड़ गया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में कराया गया। वहीं अंचलाधिकारी चंदन कुमार घटनास्थल से निकलने में सफल रहे जबकि मजिस्ट्रेट आशीष सिंह, मिठाई ओपी प्रभारी रविश रंजन को स्थानीय लोगों ने मुखिया विकास कुमार के दरवाजे पर रोक लिया।


अतिक्रमणकारियों के हमले में जेसीबी का शीशा टूट गया। जेसीबी चालक विकास कुमार को गंभीर चोटे आई है। उसका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है। घायल जेसीबी के ड्राइवर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से घर बनाकर रहने वाले लोगों में झबर पासवान, राजेश कुमार, राहुल कुमार, चंदन पासवान, गन्नों पासवान, रवि पासवान, बालगोविंद पासवान, कृष्ण बल्लव पासवान, वासदेब पासवान, संभू पासवान, रामचंद्र पासवान, छेदन कुमार, राकेश कुमार, मनोज पासवान शामिल है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता