ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

106 मजदूरों को लेकर बिहार से पंजाब जा रही डबल डेकर बस पलटी, 70 घायल, झपकी आने के बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खोया

DESK: डबल डेकर बस 106 मजदूरों को लेकर बिहार से पंजाब जा रही थी। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार की देर शाम हादसे का शिकार हो गयी। गाड़ी चलाने के दौरान बस ड्राइवर को झपकी आई और

106 मजदूरों को लेकर बिहार से पंजाब जा रही डबल डेकर बस पलटी, 70 घायल, झपकी आने के बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खोया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: डबल डेकर बस 106 मजदूरों को लेकर बिहार से पंजाब जा रही थी। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार की देर शाम हादसे का शिकार हो गयी। गाड़ी चलाने के दौरान बस ड्राइवर को झपकी आई और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


कुछ पल के लिए एक्सप्रेस-वे के दोनों लेन पर यातायात बाधित हो गया। बस में सवार लोगों की चिख पुकार सुनकर वहां मौजूद ग्रामीण बस की ओर दौड़े फिर घायलों को बस से बाहर निकाला गया। इस घटना में 70 मजदूरों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


बस के खलासी मनमोहन सिंह ने बताया कि 106 मजदूरों को लेकर वो बिहार से  पंजाब जा रहे थे। पटियाला का रहने वाला कुलदीप सिंह बस को चला रहा था। सोमवार की देर शाम बेहटा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर बस पलट गई। जिसके बाद चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में सवार मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

टैग्स