Anant Singh : अनंत सिंह को कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हुई बिहार पुलिस, दो अन्य आरोपी के साथ CJM के सामने होगी पेशी Anant Singh: अनंत सिंह के गिरफ्तार होते ही चर्चा में आए दोनों जुड़वा बेटे, जानिए कहां तक की है पढ़ाई और चुनाव लड़ने को लेकर क्या है विचार? Bihar Politics: बेगूसराय में राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी ने पोखर में लगाई छलांग, मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां Bihar Politics: बेगूसराय में राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी ने पोखर में लगाई छलांग, मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां Bihar Elections :"तेजस्वी को बीस महीना दीजिए, अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद मोकामा में कहा - अपराधी सबसे पहले जेल जाएगा, उसके बाद कोई काम होगा, सूरजभान सिंह खूंटा गाड़ कर खड़े हैं।" Bihar Politcis: अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद सूरजभान की पत्नी का आया पहला रिएक्शन, जानिए बाहुबली के अरेस्ट होने पर क्या कहा? Dularchand Yadav : अनंत सिंह के गिरफ्तार होने के बाद दुलारचंद यादव के शव का पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी का बड़ा खुलासा, कहा – आज तक ऐसा शव नहीं देखा; पढ़िए हत्या का खौफनाक सच Bihar Election : दिल्ली में बैठकर गणित -भाग करने वाले यहां आकर देखें हवा का रुख क्या है', PM मोदी ने तेजस्वी और राहुल पर कसा बड़ा तंज Anant Singh Caste Kya Hai: अचानाक क्यों चर्चा में आया अनंत सिंह का कास्ट,गूगल पर टॉप ट्रेंडिंग में पूछा जा रहा यह सवाल; आप भी जान लें जवाब ANANT SINGH : 'हत्या, जेल और जीत ....', आखिर यह तीन शब्द अनंत सिंह के लिए कैसे बना जाता है जनता का आशीर्वाद ; समझिए कैसे बदलता मोकामा का समीकरण
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 09 May 2025 09:18:10 AM IST
भारत की दोहरी मार - फ़ोटो Google
India pakistan war 2025: पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों का भारत ने जिस प्रकार जवाब दिया, वह सैन्य रणनीति के नए युग की मिसाल है। भारतीय सशस्त्र बलों ने 'काइनेटिक' और 'नॉन-काइनेटिक' दोनों तरह की क्षमताओं का उपयोग करते हुए पाकिस्तान के कराची और अन्य रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया।
क्या होता है काइनेटिक हमला?
काइनेटिक हमला वह होता है जिसमें किसी देश की सेनाएं हथियारों, मिसाइलों, बमों या ड्रोन जैसे साधनों से सीधे हमला करती हैं। इसका उद्देश्य दुश्मन की भौतिक संरचनाओं (military bases, radar systems, launch pads) को नष्ट करना होता है।
जैसे ;ब्रह्मोस मिसाइल का प्रयोग और हारोप आत्मघाती ड्रोन से हमला साथ ही टैंक या हवाई हमले से प्रत्यक्ष नुकसान इस तरीके के अटैक को इस श्रेणी में आते हैं |
नॉन-काइनेटिक हमला क्या है?
नॉन-काइनेटिक हमला वह होता है जिसमें शारीरिक रूप से हमला किए बिना दुश्मन के सिस्टम को कमजोर किया जाता है। इसमें साइबर अटैक, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, GPS जामिंग, और प्रोपेगैंडा शामिल होता है।
जैसे ;दुश्मन के रडार को ब्लाइंड कर देना और उसकी कम्युनिकेशन सिस्टम को जाम करना और रणनीतिक तौर से सैटेलाइट या GPS के सिग्नल को बाधित कर देना |
भारत ने कैसे किया दोनों का इस्तेमाल?
भारतीय नौसेना ने कराची के पास दुश्मन के नौसैनिक अड्डे पर ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं (काइनेटिक) वहीं भारतीय वायुसेना और इलेक्ट्रॉनिक यूनिट्स ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को इलेक्ट्रॉनिकली ब्लाइंड कर दिया (नॉन-काइनेटिक)। इसके साथ ही भारतीय साइबर यूनिट ने कई पाकिस्तानी वेबसाइट्स और कम्युनिकेशन चैनल्स को भी डाउन कर कर के चकमा दिया |
रक्षा विशेषज्ञों की माने तो आज के समय में युद्ध सिर्फ बम और गोली से नहीं लड़ा जाता। नॉन-काइनेटिक हमले दुश्मन की रीढ़ तोड़ने में ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं।इसलिए भारत ने दोनों का संतुलित इस्तेमाल कर नई मिसाल कायम करते हुए मुहतोड़ जवाब दिया है |