ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन का काम समाप्ति की ओर, जमीन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से स्थानीय लोग उत्साहित

Bihar News: बिहार के 129 किमी लंबे इस ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क का 90% काम हुआ पूरा, जून 2026 तक चालू होने की उम्मीद। कई जिलों के लोगों को होगा फायदा, स्थानीय लोग जमीन कीमतों में इजाफे के बाद बेहद खुश..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी हिस्से में कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। करीब 129 किलोमीटर लंबी यह सड़क मुंगेर से शुरू होकर जमालपुर, भागलपुर होते हुए मिर्जाचौकी तक जाएगी। अनुमानित लागत 5788 करोड़ रुपये की इस परियोजना का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है और बाकी हिस्सों में भी तेजी आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जून 2026 तक सड़क को पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा, हालांकि पहले भी इसकी डेडलाइन कई बार आगे बढ़ चुकी है।


यह सड़क कई जिलों को जोड़ेगी, इससे भागलपुर शहर में भारी वाहनों का दबाव भी कम होगा और लंबे समय से चले आ रहे जाम की समस्या से राहत भी मिलेगी। सिल्क सिटी के नाम से मशहूर भागलपुर के व्यापारियों को भी इससे बढ़िया फायदा होगा, क्योंकि माल ढुलाई तेज और सस्ती हो जाएगी। पश्चिम बंगाल व झारखंड से पटना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए दूरी और समय दोनों बचेंगे।


इस परियोजना से सबसे बड़ा आर्थिक प्रभाव जमीन की कीमतों पर पड़ रहा है। सड़क के रूट पर आने वाले इलाकों में प्रॉपर्टी रेट दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। निवेशक और स्थानीय लोग यहां प्लॉट खरीद रहे हैं, क्योंकि फोरलेन चालू होने से उद्योग, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र का समग्र विकास तेज होगा।


यह परियोजना बिहार को पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी देने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे झारखंड और बंगाल के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। निर्माण में अब कोई बड़ी रुकावट नहीं है और काम अंतिम दौर में है। जून 2026 तक इसे अगर पूरा कर लिया जाता है तो यात्रियों को सुगम और तेज सफर का अनुभव मिलेगा। क्षेत्रवासी जल्द इसके पूरे होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।