ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar Bhumi: बिहार के सभी ADM-DCLR और CO को पटना बुलाया गया, भू स्वामियों की सहूलियत को लेकर डिप्टी CM विजय सिन्हा की बड़ी पहल

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमि सुधार जनकल्याण कार्यशाला में ADM और DCLR के साथ पटना ज्ञान भवन में 18 दिसंबर को भूमि से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Bihar Bhumi: बिहार के सभी ADM-DCLR और CO को पटना बुलाया गया, भू स्वामियों की सहूलियत को लेकर डिप्टी CM विजय सिन्हा की बड़ी पहल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में, उन्होंने राज्य भर के ADM और DCLR  और CO को कल यानी 18 दिसंबर, गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में बुलाया है। इस बैठक में भूमि से जुड़ीं समस्याओं के निदान पर चर्चा की जाएगी और उनके त्वरित समाधान के लिए रणनीति बनाई जाएगी।


बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नाम “भूमि सुधार जनकल्याण कार्यशाला” रखा गया है। इस कार्यशाला की अध्यक्षता स्वयं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। बताया जा रहा है कि यह कार्यशाला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और इसके माध्यम से सभी जिलों में भूमि सुधार संबंधित मामलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उपायों पर विचार विमर्श किया जाएगा।


कार्यशाला में शामिल होने वाले अधिकारी अपने-अपने जिलों से भूमि से जुड़ीं प्रमुख समस्याओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, भूमि अभिलेख, रजिस्ट्री, और अन्य राजस्व प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का उद्देश्य सभी अधिकारियों को मार्गदर्शन देना और सुनिश्चित करना है कि भूमि सुधार से जुड़ी सरकारी नीतियों का लाभ आम जनता तक तेजी से पहुंचे।


“मालूम हो कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस कार्यक्रम की शुरुआत अपने पटना स्थित सरकारी आवास से की थी। इस दौरान उन्होंने पटना जिले के सभी प्रखंडों के लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके निपटारे को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब तलब किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि- वे भौकाल बनाने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि सीधे एक्शन लेने वाले नेता हैं।” इसके अलाबा कई मामलों के निपटारा को लेकर उन्होंने अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम भी दिया था। इसके बाद अब वापस से नई अपडेट यह आई है कि विजय सिन्हा ने राज्य के सभी अधिकारियों को पटना बुलाया है और वह भूमि से जुड़ें मामलों की समीक्षा करेंगे।


ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना में आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी भूमि से जुड़े मामलों पर अपने अनुभव साझा करेंगे और समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए उपाय सुझाएंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की बैठकें अधिकारियों में जवाबदेही बढ़ाने और जमीन संबंधी मामलों में भ्रष्टाचार को रोकने में भी मदद करती हैं।


भूमि सुधार जनकल्याण कार्यशाला का उद्देश्य न केवल भूमि से संबंधित विवादों का त्वरित समाधान करना है, बल्कि आम जनता को सरकारी भूमि नीतियों के प्रति जागरूक करना भी है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा इस कार्यशाला के माध्यम से सभी अधिकारियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देना और उनका समय पर समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।


इस कार्यशाला के बाद राज्य भर में भूमि सुधार और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यशाला में प्राप्त दिशानिर्देशों को अपने-अपने जिलों में तुरंत लागू करें।अंततः, यह बैठक बिहार सरकार की भूमि सुधार और जनकल्याण नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। राज्य सरकार की यह पहल यह सुनिश्चित करेगी कि भूमि से संबंधित मुद्दों का समाधान शीघ्र, पारदर्शी और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप हो।