ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

एक सिपाही ऐसा भी: घायल को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लोगों के साथ-साथ पुलिस कप्तान ने भी की तारीफ

झाझा थाना क्षेत्र के ढिबा गांव में घायल सूरज मांझी को डायल 112 के जवान दीपक कुमार ने कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की मानवता और तत्परता की स्थानीय लोग कर रहे सराहना।

bihar
जमुई पुलिस की दरियादिली
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार पुलिस के एक जवान ने ऐसा काम किया है कि लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। इलाके में इस जवान की ही चर्चा हो रही है। दरअसल जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के ढिबा गांव में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच कहासुनी हिंसक रूप ले लिया था। इस घटना में सूरज मांझी और हेमन मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटनास्थल सड़क से काफी दूर था और डायल 112 की पुलिस गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच पाई। 


मौके पर पहुंचे डायल 112 के जवान दीपक कुमार ने घायल सूरज मांझी को कंधे पर उठाकर करीब 500 मीटर चलने के बाद पुलिस की गाड़ी में रखा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूरज मांझी का सिर से काफी खून बह रहा था। वहीं, हेमन मांझी का भी इलाज किया गया। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने जवान की तारीफ करते हुए कहा कि कर्मी ने बिना समय गंवाए घायल को अस्पताल पहुंचाया, यह वाकई काबिले तारीफ है। इलाज के बाद दोनों घायल को थाना लाया गया और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि यह मामला शराब के नशे में हुई मारपीट का है। सूरज मांझी के साले सुनील मांझी ने बताया कि शराब के नशे में धुत हेमन मांझी ने मामूली विवाद के बाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लाठी, ईंट और पत्थर से हमला किया। स्थानीय लोग और प्रशासन पुलिस की इस दरियादिली की सराहना कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता