ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Oscar Shortlist Homebound: ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ 'होमबाउंड', करण जौहर के लिए गर्व का पल

Oscar Shortlist Homebound: 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म होमबाउंड ने सभी का ध्यान खींचा है। इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Oscar Shortlist Homebound
फिल्म होमबाउंड
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Oscar Shortlist Homebound: 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म होमबाउंड ने सभी का ध्यान खींचा है। इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिससे करण जौहर ने अपनी खुशी और गर्व का इजहार किया है। फिल्म को नीरज घेवान ने डायरेक्ट किया है और इसमें लीड रोल में विशाल जेठला, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर नजर आए।


16 दिसंबर को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस ने शॉर्टलिस्टेड फिल्मों की सूची जारी की, जिसमें दुनिया भर से 86 फिल्मों में से केवल 15 को चुना गया। होमबाउंड इस लिस्ट में शामिल है और इसे अर्जेंटीना, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जॉर्डन, जापान, साउथ कोरिया, नॉर्वे, स्पेन और स्विट्जरलैंड की फिल्मों से प्रतिस्पर्धा करनी होगी।


करण जौहर ने फिल्म के शॉर्टलिस्ट होने पर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह बेहद गर्वित महसूस कर रहे हैं और धर्मा मूवीज के लिए यह एक लैंडमार्क मोमेंट है। उन्होंने डायरेक्टर नीरज घेवान, पूरे कास्ट और क्रू को धन्यवाद दिया और कहा कि यह फिल्म कई सपनों को सच कर रही है।


फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्तों चंदन कुमार (विशाल जेठला) और मोहम्मद शोएब (ईशान खट्टर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज की बेड़ियों और भेदभाव के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। गरीबी और सामाजिक तिरस्कार के बावजूद दोनों का सपना पुलिस सेवा में भर्ती होना है। लेकिन जैसे-जैसे वे अपने लक्ष्यों के करीब आते हैं, उनकी दोस्ती में दरार आने लगती है। फिल्म में दोस्ती, संघर्ष, समाजिक भेदभाव और सपनों के संघर्ष को बहुत ही संवेदनशील तरीके से पेश किया गया है।


इसके अलावा फिल्म के संगीत, सिनेमेटोग्राफी और संवादों को भी आलोचकों ने सराहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि होमबाउंड न केवल ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में बल्कि आगामी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में भी बिहार और भारत का गौरव बढ़ाएगी।