Breakingजुर्मगोपालगंज में गला दबाकर विवाहिता की हत्या: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, जेठानी-भैसूर सहित 3 हिरासत में
गोपालगंज में दहेज के लिए विवाहिता संजू देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जेठानी, भैसूर और उनकी बेटी को हिरासत में लिया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।











