ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा✦अनंत सिंह-नीरज विवाद को लेकर JDU में बढ़ा घमासान, पार्टी चीफ नीतीश कुमार ने ली पूरे मामले की जानकारी; ले सकते हैं बड़ा एक्शन✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा✦अनंत सिंह-नीरज विवाद को लेकर JDU में बढ़ा घमासान, पार्टी चीफ नीतीश कुमार ने ली पूरे मामले की जानकारी; ले सकते हैं बड़ा एक्शन✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस

LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा

Bihar News: कटिहार के कुरसेला में LPG गैस टैंकर की जोरदार टक्कर से करीब 50 साल पुराना बाबा बजरंगबली मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि टैंकर से गैस का रिसाव नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार में कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित ग्वालटोली के समीप मंगलवार को एलपीजी गैस टैंकर की टक्कर से सड़क किनारे करीब 50 साल पुराना बाबा बजरंगबली मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर का पूरा परिसर ढह गया। हादसे में मंदिर में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति भी प्रभावित हुई।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एलपीजी गैस टैंकर नवगछिया की ओर से आ रहा था। ग्वालटोली के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मंदिर से जा टकराया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।



हादसे के बाद सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि टैंकर से एलपीजी गैस का रिसाव नहीं हुआ। टैंकर में गैस भरी होने के कारण स्थानीय लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। लोगों का कहना है कि यदि टैंकर क्षतिग्रस्त होकर गैस का रिसाव शुरू हो जाता तो एनएच-31 के आसपास गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।



करीब पांच दशक पुराने मंदिर के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता है। लोगों ने प्रशासन से घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ मंदिर के पुनर्निर्माण और हादसे की जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। टैंकर चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता