ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं

मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर में अपराधियों ने छोटेलाल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। छठ पूजा में घर आए युवक का शव पुल के पास मिला। पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
हत्या से इलाके में सनसनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर इलाके में शुक्रवार की देर शामअज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी गिरधारी राय के पुत्र छोटेलाल कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात माधोपुर इलाके में एक पुल के समीप स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखा। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


मृतक छोटेलाल कुमार अपने परिवार का बेहद दुलारा था। वह चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। युवक की अचानक हुई इस निर्मम हत्या से घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बीच भी इस वारदात को लेकर गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल देखा जा रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस अब इस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं। इस संबंध में सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है। 


हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है और पुलिस परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों से भी गहन पूछताछ कर हर संभव महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी हुई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता